विजीलैंस ब्यूरो ने रिश्वत लेने के आरोप में कानूनगो को किया गिरफ्तार


Aryan Academy AD

जालंधर : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के दौरान आज तहसील शाहकोट, जिला जालंधर में तैनात कानूनगो जतिंदर सिंह को 2000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य के विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह केस लुधियाना के एक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर की ऑनलाइन शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस के पास पहुंच करके आरोप लगाया कि उक्त मुलजिम ने उसके पारिवारिक मैंबर की जमीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले उससे 6000 रुपए रिश्वत मांगी थी परन्तु 2000 रुपए रिश्वत वसूली गई थी।

Advertisement Space

तस्दीक के दौरान यह पाया गया कि उक्त कानूनगो ने इस मकसद के लिए 6000 रुपए रिश्वत की मांग की थी और उसने 2000 रुपए ले लिए थे।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान इस शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए। इस जांच के आधार पर मुलजिम कानूनगो के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। उसको कल अदालत में पेश किया जायेगा और इस केस की आगे जांच जारी है।

Advertisement Space

Leave a Comment