
नई दिल्लीः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। पुतिन कब भारत आ रहे हैं इस बारे में अभी तारीख तय नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इन दिनों मॉस्कों दौरे पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह यात्रा इस साल के अंत में हो सकती है।
जिक्रयोग्य है कि पुतिन की भारत यात्रा अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत अतिरक्त टैरिफ लगाए जाने के बाद हो रही है। हालांकि भारत ने पहले ही साफ कर दिया है कि राष्ट्रीय हित से कोई समझौता नहीं करेंगे।
रूसी न्यूज एजेंसी एंटरफैक्स ने यह जानकारी अजीत डोभाल के हवाले से दी है। मॉस्को में रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात के दौरान डोभाल ने कहा, “हमारे बीच अब बहुत अच्छे संबंध स्थापित हो चुके हैं, जिन्हें हम काफी महत्व देते हैं। यह एक रणनीतिक साझेदारी है। हम उच्च स्तर पर संवाद कर रहे हैं। हमें यह जानकर खुशी हुई कि राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा इस महीने के अंत में तय किया गया है।”