
- राज्यसभा सांसद बनने जा रहे स्पेशल प्रॉसीक्यूटर उज्ज्वल निकम ने एक इंटरव्यू में किया खुलासा
मुंबईः राज्यसभा सांसद बनने जा रहे स्पेशल प्रॉसीक्यूटर उज्ज्वल निकम ने एक सोशल मीडिया चैनल पर खुलासा किया है कि अगर अभिनेता संजय दत्त सूचना दे देते तो मुंबई हमले टल सकते थे। उल्लेखनीय है कि स्पेशल प्रॉसीक्यूटर उज्ज्वल निकम ने 26/11 मुंबई अटैक केस के दोषी अजमल कसाब को फांसी दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी। निकम ने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और कांग्रेस प्रत्याशी से चुनाव हार गए थे। बीते तीन दशकों में उन्होंने महाराष्ट्र के कई आपराधिक मुकद्दमें सरकारी की तरफ से लड़े और जीते भी।
संजय दत्त के बारे में खुलासा करते हुए उज्ज्वल निकम ने कहा कि जब अदालत ने उन्हें सजा सुनाई तो वह घबरा गए थे, इस पर उन्होंने संजय दत्त को एक बात बोली कि ऐसा मत करो, तुम एक एक्टर हो और अगर तुम डरे हुए दिखे तो लोग तुमको दोषी समझेंगे। तब संजय दत्त शांत हो गए।
निकम ने कहा कि संजय दत्त ने अब सलेम से मिले हथियारों की सूचना पुलिस को दे दी होती तो 1993 में हुए मुंबई धमाकों की साजिश का पर्दाफाश हो जाता और बेगुनाह लोगों की जान बच गई होती।