सांसद सुखजिंदर रंधावा पर हत्या के आरोप, गैंगस्टर का भाई बोला-रंधावा ने करवाई थी हत्या


Aryan Academy AD

आम आदमीं पार्टी विधायक ने की जाँच की मांग
अमृतसरः आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे को धमकी मिलने वाले बयान को पूरी तरह झूठा और मनघढ़ंत बताया है। आप विधायक गुरदीप रंधावा ने कहा कि उन्होंने आप सरकार को बदनाम करने के लिए जानबूझकर यह झूठ बोला। उनके बेटे को किसी भी तरह की कोई धमकी नहीं मिली है।

रविवार को अमृतसर में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गुरदीप रंधावा ने सुखजिंदर रंधावा पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि उनके बेटे के एक पोस्ट पर जिस व्यक्ति ने गलत कमेंट किया था, उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच में यह पता चला कि उनके परिवार को कोई थ्रेट कॉल नहीं आई है। इस बात की पुष्टि खुद बटाला के एसएसपी ने की है।

आप विधायक ने आरोप लगाया कि सुखजिंदर रंधावा के तो खुद कई गैंगस्टरों के साथ संबंध हैं। उन्होंने तो जेल और गृहमंत्री रहते हुए जग्गू भगवानपुरिया को कई वर्षों तक राजनीतिक संरक्षण दिया। उसकी माता को सरपंच बनाया और उसके परिवार को बचाने में बहुत मदद की।

Advertisement Space

अभी हाल ही में जग्गू भगवानपुरिया के भाई ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि सरपंच पप्पू ढ़िलवां की हत्या में भी सुखजिंदर रंधावा का हाथ है। वह हत्या रंधावा के कहने के मुताबिक ही हुई थी। 

आप नेता ने जोर देकर कहा कि मान सरकार की अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ पहले दिन से ही जीरो टॉलरेंस की नीति रही है। कानून-व्यवस्था के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया जा सकता। जो भी व्यक्ति गलत काम करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ आप सरकार लगातार कार्रवाई रही है एवं गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment