सिविल अस्पतालों में चार-स्तरीय बैकअप प्रणाली लागू होगी : सेहत मंत्री पंजाब


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा.बलबीर सिंह ने गुरुवार को घोषणा की कि राज्य सरकार सभी सरकारी अस्पतालों में निर्बाध ऑक्सीजन और बिजली आपूर्ति, अग्निशामक प्रणाली, जल और स्वच्छता सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए एक मज़बूत चार-स्तरीय बैकअप प्रणाली स्थापित कर रही है।
इस पहल का उद्देश्य भविष्य में मरीजों की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक को रोकने के लिए गहन देखभाल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।
कैबिनेट मंत्री जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल का दौरा कर रहे थे, जहां उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की और व्यवस्था में सुधार के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए, डा. सिंह ने उच्च-गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता दोहराई और कहा कि सिस्टम में खामियों के कारण जान जोखिम में नहीं डाली जा सकती।

जालंधर सिविल अस्पताल में तीन मरीजों की दुखद मौत का जिक्र करते हुए, कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खामियों का पूरी तरह से पता लगाने के लिए फालो-अप जांच शुरू कर दी गई है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि आई.सी.यू. में गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। जांच में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Advertisement Space

स्टाफिंग में सुधार पर प्रकाश डालते हुए, डा. सिंह ने कहा कि हाउस सर्जनों को अब 70,000 रुपए प्रति माह से अधिक का भुगतान किया जा रहा है – जो पिछले वजीफे से दोगुने से भी अधिक है, जिससे सरकारी अस्पतालों में भर्तियों में वृद्धि हुई है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment