हरियाणा सरकार 1 लाख वंचित परिवारों को पहले फेज में देगी 100-100 गज के प्लॉट : नायब सिंह सैनी


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा के गांव डगाली, डीग, बीड कालवा और धनानी में आयोजित धन्यवादी कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि अंत्योदय श्रेणी में शामिल भूमि से वंचित 1 लाख परिवारों को प्रथम चरण में जल्द ही 100-100 गज के प्लॉट देने की घोषणा की। प्लॉट के साथ ही कागज भी सौंपे जाएंगे।

इसके बाद इस योजना के तहत आगामी चरण में 1 लाख और लोगों को चयनित करने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हरियाणा में प्राइवेट अस्पताल की तर्ज पर तैयार किए गए आधुनिक सेवाओं और उपकरणों से युक्त 10 जिलों के सरकारी अस्पतालों में 15 अगस्त से हर प्रकार की बीमारी का इलाज शुरू हो जाएगा। प्रदेशवासियों को सस्ती दरों पर बेहतर इलाज मिलेगा।

Advertisement Space

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव डगाली में स्वच्छ पेयजल की पाइप लाइन के लिए 55 लाख 41 हजार रुपए, बीड कालवा में 52 लाख 64 हजार रुपए व गांव धनानी के लिए 27 लाख 15 हजार रुपये देने की घोषणा की तथा गांव डीग में 6 करोड़ 38 लाख 42 हजार रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला के किसान सूरजमुखी की फसल को अधिक मात्रा में उगाते है जिसको देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि शाहबाद में सूरजमुखी ऑयल मिल लगाई जाएगी। साथ ही सरसों ऑयल मिल के लिए रेवाड़ी में भी जगह चिन्हित कर ली गई है।

Advertisement Space

Leave a Comment