2 घंटे तक घेराव, सेहत मंत्री बेरोजगार हेल्थ वर्करों की बात सुनने को हुए तैयार


Aryan Academy AD

जालंधरः बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसिज फरीदकोट ने हेल्थ वर्कर्स के 270 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की है। पदों की भर्ती के विज्ञापन में आयु सीमा का कोई जिक्र नहीं है। बेरोजगार हेल्थ वर्कर सेहत विभाग में मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर (पुरुष) के पदों की भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग को लेकर संघर्षरत हैं।

रविवार को बेरोजगार हेल्थ वर्कर्स सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के आवास का घेराव करने पहुंचे। हालांकि पुलिस ने इस घेराव को रोकने की काफी कोशिशें की लेकिन प्रदर्शनकारी बेरोजगार हेल्थ वर्कर्स मंत्री के कोठी का घेराव करने में सफल रहे। 2 घंटे के घेराव के बाद सेहत मंत्री ने 5 अगस्त को मीटिंग का समय दिया।

Advertisement Space

प्रदर्शनकारियों बेरोजगार मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर्स यूनियन का कहना है कि इन पदों की भर्ती को लेकर कोई आयु सीमा नहीं होनी चाहिए। सभी को पेपर देने का अवसर मिले, जो पेपर क्लीयर करेगा उसे नौकरी दी जाए। वर्तमान में राज्य में लगभग 2 हजार बेरोजगार हेल्थ वर्कर्स हैं, जिनमें से बहुत सारे बेरोजगार हेल्थ वर्कर्स ओवरएज हो चुके हैं।
बेरोजगारों को डर है कि भर्ती में सरकार उम्र की पुरानी शर्त लागू कर सकती है।

Advertisement Space

Leave a Comment