तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत; युवकों का चल रहा था नशा मुक्ति केंद्र में इलाज


Aryan Academy AD

बठिंडा: बठिंडा के मौड़ मंडी में तलवंडी-रामपुरा रोड पर तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से 3 युवकों की मौत, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान बलप्रीत सिंह (धनौला), हरप्रीत सिंह (मानसा) और गुरसिमरन सिंह (मानसा) के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में सुखविंदर सिंह ने थाना मौड़ पुलिस को बयान में कि उनका बेटा बलप्रीत सिंह अपने साथियों हरप्रीत सिंह, गुरसिमरन सिंह और जसनदीप सिंह के साथ रोड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करवा रहा था। नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों ने  युवकों को जबरदस्ती एक अन्य युवक अमनदीप सिंह को केंद्र लाने के लिए भेजा दिया। युवकों की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह हादसे का शिकार हो गए।

Advertisement Space

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए तलवंडी साबो के अस्पताल भेज दिया गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment