वन विभाग के 942 ठेका कर्मचारी हुए पक्का, सीएम मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने वन विभाग में ठेके पर कार्यरत 942 कर्मचारियों रेगुलर कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक दशक से अधिक समय से सेवा दे रहे इन कर्मचारियों की सेवाओं को स्थायी करने के लिए नियुक्ति पत्र सौंपकर इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह घोषणा करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि राज्य सरकार ने सभी कानूनी और प्रशासनिक बाधाओं को दूर करते हुए इन कर्मचारियों की सेवाओं को स्थायी कर दिया है। इनके साथ जुड़ा ‘ठेका’ शब्द हमेशा के लिए हटा दिया गया है।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका उद्देश्य कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करना है और राज्य सरकार की अथक कोशिशों के कारण ही आज यह शुभ दिन आया है।

Advertisement Space

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसी का पक्ष लेना नहीं है, बल्कि राज्य सरकार का कर्त्तव्य है कि वह लोगों और राज्य की सेवा करे और इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के लोगों ने उन्हें सेवा का अवसर देकर सम्मान दिया है और वे इस भरोसे को बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पंजाब के सर्वांगीण विकास और लोगों की खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement Space

Leave a Comment