
जालंधरः शहर में आपराधिक ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों वेस्ट हलके में एक के बाद एक तीन युवकों की हत्याएं हो गईं और आज नॉर्थ हलके में थाना 8 के अंतर्गत सोढल इलाके के लाठीमार मोहल्ला में एक युवक पर गोलियां दाग दी गईं।
Advertisement Space
इस हमले में राहुल नामक युवक को गोलियां लगी हैं, जिसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। राहुल पर गोलियां किसने क्यों चलाईं अभी तक कुछ पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक पर फायरिंग से लाठीमार मोहल्ला और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रह ाहै।
Advertisement Space