
- अध्यक्ष के साथ पार्टी ने एससी विंग के 10 राज्य सचिव भी लगाए, माझा और दोआबा में 2-2 एवं मालवा जोन के लिए 6 सचिवों की नियुक्ति
- राज्य के सभी जिलों के एससी विंग के लिए 28 डिस्ट्रिक्ट इंचार्जों की भी नियुक्ति
चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को पंजाब के लिए अपने एससी विंग के अध्यक्ष सचिवों और जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। आप नेता और 2024 लोकसभा चुनाव में फतेहगढ़ साहिब से पार्टी के उम्मीदवार रहे गुरप्रीत सिंह जीपी को एससी विंग का पंजाब प्रधान नियुक्त किया गया है।
एससी विंग के अध्यक्ष के साथ पार्टी ने पूरे राज्य के लिए 10 राज्य सचिवों भी नियुक्ति की है। माझा और दोआबा जोन में दो-दो सचिव लगाए गए हैं। वहीं मालवा जोन के लिए 6 सचिवों की नियुक्ति की गई है।
दोआबा जोन के लिए जरनैल नंगल और रॉबिन कुमार सांपला एवं माझा जोन के लिए रविंदर हंस और ठेकेदार अमरजीत सिंह को सचिव बनाया गया है। मालवा सेंट्रल के लिए बलजिंदर सिंह चोंदा और बलौर सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मालवा पूर्व के लिए अमरीक सिंह बांगड़ और कपिल टांक एवं मालवा पश्चिम एससी विंग के लिए गुरजंत सिंह सिवियां और हरचरण सिंह थेड़ी को सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा पार्टी ने पटियाला, लुधियाना अमृतसर और जालंधर समेत पंजाब के सभी 23 जिलों में एससी विंग के 28 डिस्ट्रिक्ट इंचार्जों की भी नियुक्ति की है। कई जिलों में रूरल और अर्बन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज लगाए गए हैं। वहीं लुधियाना को तीन हिस्सों में बांटा गया है। इसलिए यह संख्या राज्य के जिलों की कुल संख्या से 5 ज्यादा है।