
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने महिला विंग के लिए एक जोन और दो डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज समेत 6 हलका कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए। ये नियुक्तियां 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए की गई है।
कृष्णा देवी ग्रेवाल को दोआबा का जोन प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रीति शर्मा को जालंधर ग्रामीण और रीना रानी को श्री फतेहगढ़ साहिब के ज़िला प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, पार्टी ने गढ़शंकर से परमजीत कौर, गुरदासपुर से रानी देवी, बस्सी पठाना से प्रभजोत कौर (मणि), फिरोजपुर ग्रामीण से उर्मिला रानी, बलुआना से लाजवंती रानी और मलोट से सुखचैन कौर को हलका कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।
आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि इन नियुक्तियों से पंजाब में आम आदमी पार्टी का संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा एवं पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए मजबूती से तैयार होने में मदद मिलेगी।
अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेने का मौका देती है। हम महिलाओं के साथ समन्वय बनाकर पंजाब के विकास में अपना योगदान देंगे।