
तरनतारनः आम आदमी पार्टी (आप) ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए हरमीत सिंह संधू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन में ग्रामीण लिंक सड़कों के नींव पत्थर के बाद एक रैली के दौरान यह घोषणा की और लोगों को भरोसा दिया कि संधू की जीत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देगी और यह सुनिश्चित करेगी कि सभी स्थानीय मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
उल्लेखनीय है कि लंबी बीमारी के बाद ‘आप’ विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। संधू लगभग 25 वर्षों से राजनीति में है और क्षेत्र के लोगों में उनकी अच्छी पकड़ है। मुख्यमंत्री मान ने विश्वास व्यक्त किया कि हलके (निर्वाचन क्षेत्र) के लोग संधू को भारी बहुमत से जिताकर ‘आप’ के विकास-केंद्रित और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन एजेंडे का समर्थन करेंगे।
Advertisement Space