आप नेता की गोलियां मारकर हत्या, बाराती बनकर आए थे हमलावर


Aryan Academy AD

अमृतसरः अमृतसर स्थित एक मैरिज पैलेस में विवाह पार्टी के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। विवाह समारोह में अचानक ताबड़-तोड़ फायरिंग के चलते लोगों में भगदड़ मच गई। गोलीबारी में आम आदमी पार्टी के नेता और सरपंच की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली लगते ही सरपंच जरमल सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। खून से लथपथ सरपंच का एक वीडियो भी सामने आया है। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Advertisement Space

फायरिंग का पता चलते ही पुलिस मैरिज पैलेस में पहुंची। टीम ने पूरे पैलेस को घेरकर जांच शुरू की और शादी समारोह में आए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि सरपंच की रेकी की जा रही थी। वह तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के रहने वाले थे और मौजूदा सरपंच थे। पुलिस जांच के मुताबिक, उन पर 3 बार पहले भी हमला हो चुका है।

शादी में पहुंचे आप विधायक सरवन सिंह बताया है कि हमलावर कोट-पेंट पहन बाराती बनकर आए थे। उन्होंने खाना खाते वक्त सरपंच के सिर में गोली मारी।

Advertisement Space

Leave a Comment