
जालंधर के फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन के ऊपर चढ़ गया, जिसके बाद वह हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया और जिंदा जल गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन लोहियां से लुधियाना जा रही थी और जैसे ही फिल्लौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर रुकी तो अचानक एक व्यक्ति ट्रेन के कोच पर चढ़ गया।
Advertisement Space
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति ट्रेन पर क्यों और कैसे चढ़ा था और घटना के समय वह क्या कर रहा था। फिलहाल हादसे को लेकर सटीक कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
Advertisement Space