
जालंधरः घने कोहरे के जालंधर-लुधियान हाईवे पर रॉयल होटल के पास चंडीगढ़ जा रही पनबस ने टिप्पर को टक्कर मार दी।
वहीं इस दौरान टिप्पर के आगे जा रही कार भी हादसे का शिकार हो गई। कार सवारों को भी मामूली चोटें लगीं है,जबकि बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गनमीनत यह रही कि इस हादसे में कोई भी बस यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
टिप्पर चालक ने बताया कि वह सामान्य गति से हाईवे पर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्ताप पनबस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में टिप्पर चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि बस का साइड हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं घने कोहरे के चलते पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले तीन घंटों में अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, संगरूर, मोहाली और तरनतारन के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है।