
बेंगलुरुः नगर निगम के डंप पर उस समय हड़कंप मच गया जब कचरे के ट्रक में महिला की लाश मिली। घटना शनिवार की बेंगलुरु की है। शव चन्नमनाकेरे स्केटिंग ग्राउंड के पास महानगर मालिका के कचरा ट्रक की पिछली लिफ्ट पर मिला। महिला कौन और शव कचरा ट्रक में कैसे आया पुलिस जांच कर रही है। महिला की उम्र 25-30 वर्ष बताई जा रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक में महिला का शव रात 1 से 3 बजे के बीच रखे होने की आशंका है। पैर गर्दन से बंधे हुए थे और शव को बैग में रखा गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है।
Advertisement Space
Advertisement Space