
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
जालंधर नार्थ से सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्षद अश्वनी अग्रवाल को हलका संगठन इंचार्ज नियुक्त किए जाने पर अग्रवाल समाज की ओर से सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सम्मान करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल थे: श्री अविनाश सिंगला जी (जिला प्रधान, अग्रवाल सभा), श्री दिनेश जैन जी, श्री राजेश अग्रवाल जी (प्रधान, अग्रवाल सभा फ्रेंड्स कॉलोनी) और श्री सतीश गुप्ता जी।
सभी गणमान्यजनों अश्वनी अग्रवाल को नई ज़िम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की और भविष्य में समाज हित में और बेहतर कार्य की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर श्री अश्वनी अग्रवाल ने भी सभी के स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन और समाज की सेवा को अपनी प्राथमिकता बनाए रखेंगे और पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगे।