अग्रवाल समाज, तरनतारन की आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को समर्थन की घोषणा


Aryan Academy AD

  • अग्रवाल समाज का समर्थन हरमीत सिंह संधू के जीत की पुष्टि : अश्वनी अग्रवाल

जालंधरः तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को बड़ा जनसमर्थन मिला है। अग्रवाल समाज, तरनतारन ने आज एक होटल में आयोजित एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हरमीत सिंह संधू को समर्थन देने की घोषणा की।
अग्रवाल समाज, तरनतारन की आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को समर्थन की घोषणा
बैठक में आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी पंजाब के आब्जर्वर आदिल अहमद खान व अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल विशेष तौर से उपस्थित थे।

बैठक में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने कहा कि हरमीत सिंह संधू ने हमेशा सभी वर्गों के लोगों के विकास और भाईचारे को प्राथमिकता दी है। समाज के प्रतिनिधियों ने भी बताया कि उनका समर्थन एक ऐसे जनसेवक को है जो क्षेत्र की तरक्की के लिए पूरी तरह समर्पित है। सभी ने एक सुर में कहा कि अब समय है विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने का और हरमीत सिंह संधू को विधानसभा भेजने का।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया जी ने अग्रवाल समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज, तरनतारन का यह समर्थन न केवल आम आदमी पार्टी का मनोबल बढ़ाने वाला है, बल्कि जनता की उम्मीदों को और मजबूत करता है। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य भर में पारदर्शी शासन और जनकल्याण योजनाओं के जरिए एक नई राजनीतिक संस्कृति को जन्म दिया है, और यह जीत अग्रवाल समाज के उसी भरोसे की जीत होगी।

Advertisement Space

आम आदमी पार्टी पंजाब के आब्जर्वर आदिल अहमद खान ने कहा कि अग्रवाल समाज का यह समर्थन 11 नवंबर को आम आदमी पार्टी की जीत के साथ तरनतारन के विकास की नई शुरुआत करने में साबित होगा।

इस दौरान अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह समर्थन विश्वास, उम्मीद और सेवा की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज ने हमेशा समाज सेवा, शिक्षा, व्यापार और परोपकार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई है, और उनका समर्थन जनता के विश्वास की गूंज है।

Advertisement Space

Leave a Comment