
जालंधरः जालंधर की वार्ड नं. 80 के पार्षद एवं अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने आज तरनतारन में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के पक्ष में डोर-टू-डोर जाकर प्रचार किया और हरमीत सिंह संधू के हक में वोट मांगे। इस दौरान अग्रवाल ने लोगों को आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा विगत में किए गए जन कल्याणकारी सुविधाओं और कामों के बारे में बताया और पंजाब की खुशहाली के लिए आम आदमी पार्टी की योजनाओं को भी सांझा किया।
हरमीत सिंह संधू की जीत को लेकर आशान्वित अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि लोग मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को लेकर खुश हैं। उन्होंने बताया कि यह आम आदमी पार्टी की सरकार में ही संभव हो सका है कि लोगों के घरों के बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं तथा उन्हें घर बैठे सेहत सुविधाएं मिल रही हैं।
उन्होंने बताया कि यही नहीं पूर्व की सरकारों के समय लोगों को सरकारी दफ्तरों में जो परेशानियों का सामना करना पड़ता था अब लोगों के ज्यादातर काम घर बैठे हो रहे है। सरकारी दफ्तरों में जाकर परेशान नहीं होना पड़ता है। सेवा केंद्रों लोगों के काम पहल के आधार पर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में जिन लोगों को आरटीओ दफ्तर के चक्कर लगाने से परेशानी होती थी उनकी परेशानी को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल ने पहचान और खुद मुख्यमंत्री आरटीओ दफ्तर को ताला लगाकर सेवा केंद्रों में सुविधाएं लांच की।
अब लोगों के आरटीओ दफ्तर जाने की बजाय सेवा कंद्रों में प्रमुखता से काम हो रहे हैं। वहीं घर जमीन खरीदने पर लोगों को अब ईजी रजिस्ट्री का भी लाभ मिल रहा है।