
जालंधरः जालंधर की वार्ड नं. 80 से आम आदमी पार्टी के पार्षद एवं अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल के नॉर्थ विधानसभा हलके से चुनाव लड़ने की चर्चा जोर पकड़ती जा रही है। चर्चा है कि अगर आम आदमी पार्टी अश्वनी अग्रवाल को टिकट देती है तो नॉर्थ हलका भी आम आदमी पार्टी फतेह कर लेगी।
बता दें कि अश्वनी अग्रवाल लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं और वार्ड न. 80 से पार्षद चुने जाने से पहले ही नॉर्थ हलके की विभिन्न वार्डों में विकास कार्य करवाते रहे हैं। अपने खर्च पर विभिन्न वार्डों में अपने सफाई कर्मचारी रखकर सफाई करवाना, बरसात के दिनों में अपनी फोगिंग मशीनें खरीदकर फॉगिंग करवाना, जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहना ही उनकी विशेषता रही है। यही कारण है कि पार्षद एवं चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल कम समय में नॉर्थ हलके में एक बड़ी शख्सियत के रूप में एवं एक लोकप्रिय नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं।
अश्वनी अग्रवाल राजनीति में आने से पहले भी समाज सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं तथा हर किसी के दुख-सुख में शरीक होते हैं।
अश्वनी अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी की ओर से जालंधर लोकसभा हलके के इंचार्ज बनाए जाने के बाद जिला जालंधर में पार्टी वर्करों का मनोबल बढ़ाते रहे हैं तथा गुजरात विधानसभा और हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी नेताओं के हक में प्रचार करने के अलावा पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से पंजाब में जन कल्याण के लिए उठाए गए कदमों एवं पंजाब सरकार की उपलब्धियों तथा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार करते रहे हैं।
नॉर्थ विधानसभा हलके से चुनाव लड़े जाने के संबंध में जब चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल से बात की गई तो उनका कहना था कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि होगा तथा अगर पार्टी उन पर भरोसा जताती है तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे।