
गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते(ATS) को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। एटीएस ने अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की साजिशकर्ता महिला शमा परवीन को गिरफ्तार किया है। शमा परवीन को बेंगलुरु के हेब्बल इलाके से गिरफ्तारी किया गया है।
एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले अलकायदा से जुड़े चार लोगों को नोएडा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में पता चला कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर स्ट्रेंडर्स ऑफ द नेशन और स्ट्रेंजर्स नेशन 2 नाम के पेड से जुड़े थे। इन पेजों पर अलकायदा से जुड़े कंटेट सेर किए जाते हैं।
इन्हीं की निशानदेही पर 30 वर्षीय शमा परवीन को गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया के जरिए अलकायदा से जुड़ी थी तथा उसके सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।