
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
बठिंडा पुलिस ने सीमा पार पाकिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक विदेशी तस्कर द्वारा संचालित 40 किलोग्राम हेरोइन बरामद की और गिरोह के छह प्रमुख ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह खेप पाकिस्तान स्थित संचालकों द्वारा पंजाब में आगे वितरण के लिए भेजी गई थी। सीमा पार से इसके संबंधों सहित ड्रग आपूर्ति शृंखला की पूरी सीमा को उजागर करने के लिए जांच जारी है।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लखवीर सिंह उर्फ लक्खा, प्रभजोत सिंह, रंजोध सिंह, आकाश मरवाहा, रोहिता कुमार और गुरचरण सिंह गुरी के रूप में हुई है। सभी आरोपी श्री मुक्तसर साहिब के मलौत के निवासी है।
आरोपी लखवीर सिंह और प्रभजोत सिंह का पहले ही आपराधिक इतिहास है। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।