बिहारः SIR में खुलासा, 5,76,479 मतदाता निकले दूसरी जगहों पर भी रजिस्टर्ड


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः वर्ष के अंत में बिहार विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) करवाया जा रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में अब तक 89.7 प्रतिशत गणना प्रपत्र एकत्र हुए हैं और केवल मात्र 5.8 प्रतिशत मतदाता ही फॉर्म भरने के लिए बचे हैं। SIR के लिए 8 दिन का समय बाकी हैं।

Advertisement Space

बिहार में 7,89,69,844 मतदाताओं में से 7,08,18,162 यानी 89.7 प्रतिशत गणना फार्म जमा किए जा चुके हैं। अपलोड डिजिटल गणना प्रपत्र 6,70,59,222 या 84.9 प्रतिशत हैं। जहां 35,69,435 मतदाता अपने पते पर नहीं मिले तो वहीं 12,55,620 वोटर मृत पाए गए। स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की गिनती 17,37,336 है। वहीं यह भी खुलासा हुआ है कि एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाता 5,76,479 हैं। अब सिर्फ 45,82,247 मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त होने हैं।
निर्वाचन आयोग ने रेखांकित किया कि आने वाले दिनों में इन आंकड़ों में बदलाव देखने को मिलेगा.

Advertisement Space

Leave a Comment