
जालंधर के मोहल्ला संतोखपुरा में एक कबाड़ के गोदाम में ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति की मौत होने का समाचार मिला है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के घरों के शीशे टूट गए।
Advertisement Space
घटना की सूचना मिलते ही थाना-8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। ब्लास्ट गैस सिलेंडर में हुआ या कोई ग्रेनेड फटा अभी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। यह विस्फोट कैसे हुआ इसके हरेक पहलू की जांच पुलिस कर रही है। मृतक प्रवासी मजदूर बताया जा रहा है और पास ही कहीं किराए के मकान में रह रहा था।
जिस समय धमाका हुआ रविवार होने के कारण ज्यादातर लोग घरों में थे और घरों की छत पर धूप सेंक रहे थे। लोगों का कहना है कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घरों की दीवारें तक हिल गईं।
Advertisement Space