
जालंधर : पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने देशवासियों, विशेषकर पंजाब के लोगों को दीपावली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
भगत ने कहा कि ये दोनों त्यौहार प्रकाश, समृद्धि, सत्य की विजय और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इसी दिन भगवान श्रीरामचंद्र जी ने बुराई पर विजय प्राप्त कर 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापसी की थी।
Advertisement Space
उन्होंने आगे कहा कि बंदी छोड़ दिवस सिख इतिहास की उस घटना की याद में मनाया जाता है जब छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने 52 हिंदू राजाओं को ग्वालियर किले से मुक्त कराया था।
मंत्री भगत ने लोगों से अपील की है कि वे इन त्यौहारों को मिलजुल कर, सुरक्षित और प्रदूषण रहित तरीके से मनाएं।
Advertisement Space