
जालंधरः जालंधर-अमृतसर हाईवे पर चौगिटी बाईपास स्थित अक्षरधाम मंदिर के बाहर एक कार में आग लग गई। कार सवार व्यक्ति ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई ।
फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया,लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। बाद में क्रेन की मदद से जली हुई कार को सड़क से हटाकर साइड में करवाया गया।
Advertisement Space
कार चालक अश्वनी कुमार ने बताया कि वह वे लम्मा पिंड चौक की ओर से आ रहा था। अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। उसने तुरंत कार रोककर बोनट खोलने की कोशिश की। इसी दौरान कार में आग लग गई।
आग लगते देख पास की फैक्ट्री से दो युवक मदद के लिए आए और सिलेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है
Advertisement Space