मुख्यमंत्री मान ने 4150 करोड़ रुपये की लागत से लिंक सड़कों के निर्माण की शुरुआत की, ठेकेदारों को अगले 5 साल तक करनी होगी मेंटेनेंस


Aryan Academy AD

झबाल (तरनतारल) : मुख्यमंत्री मान ने आज 4,150.42 करोड़ रुपये की लागत से राज्य में 19,491.56 किलोमीटर ग्रामीण लिंक सड़कों की मरम्मत और उन्नयन के लिए विशाल प्रोजेक्ट की शुरुआत की।

इस मौके पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने तरनतारन की पवित्र धरती को नमन किया, जिसे पाँचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी, नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी और बाबा बुड्ढा जी के चरण स्पर्श प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, विशेषकर पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए क्योंकि आज से ग्रामीण लिंक सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य आरंभ किया जा रहा है। मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसके अंतर्गत अब इन लिंक सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ अगले पाँच वर्षों तक ठेकेदारों द्वारा उनकी मेंटेनेंस भी सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में कुल 30,237 लिंक सड़कें हैं, जिनकी कुल लंबाई 64,878 किलोमीटर है। इनमें से 33,492 किलोमीटर पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन हैं और 31,386 किलोमीटर सड़कें लोक निर्माण विभाग (पी.डब्लयू.डी.) के अधीन हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अब 19,491.56 किलोमीटर लंबाई वाली 7,373 लिंक सड़कों की मरम्मत और उन्नयन का प्रोजेक्ट शुरू कर रही है। इस प्रोजेक्ट पर 4,150.42 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसमें पाँच वर्षों की देखरेख शामिल है। इसमें से 3,424.67 करोड़ रुपये मरम्मत और उन्नयन पर खर्च होंगे और 725.75 करोड़ रुपये पांच साल की देखभाल पर खर्च होंगे।

Advertisement Space

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों की मरम्मत और उन्नयन के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सारा कार्य पारदर्शी ढंग से होगा। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आइ.) सर्वेक्षण करवाया गया था, जिसके परिणामस्वरूप 383.53 करोड़ रुपये की बचत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पहली बार ‘‘सड़क बुनियादी ढाँचा विकास बैठक’’ आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बैठक में मंडी बोर्ड के अधिकारी, ठेकेदार और अन्य हितधारक शामिल हुए और सभी ठेकेदारों और एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि लिंक सड़क प्रोजैक्ट में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता ना किया जाये और हर हालत में उचित देखभाल यकीनी बनायी जाये। धुंध या अंधेरे में जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 91.83 करोड़ रुपये की लागत से विशेष सड़क सुरक्षा प्रोजेक्ट लागू किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि धुंध या अंधेरे के दौरान यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए लिंक सड़कों के दोनों तरफ़ तीन इंच चौडी सफ़ेद पट्टी पेंट की जायेगी।

Advertisement Space

Leave a Comment