पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने सब्ज़ी मंडी से हटवाया अतिक्रमण, राहगीरों को मिली बड़ी राहत


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ

जालंधर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित देवी सहाय S.D. Girls Senior Secondary School के पास की सड़क पर रोज़ाना लगने वाली सब्ज़ी मंडी वर्षों से ट्रैफिक जाम का कारण बनी हुई थी। सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से ब्लॉक हो जाता था, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी।

इस गंभीर समस्या को देखते हुए जालंधर नॉर्थ हलका संगठन इंचार्ज एवं वार्ड नंबर-80 के कर्मठ पार्षद श्री अश्वनी अग्रवाल जी ने आज मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायज़ा लिया और तुरंत एक्शन लिया।

Advertisement Space

उन्होंने सभी सब्ज़ी विक्रेताओं से शांतिपूर्ण व सहयोगपूर्ण तरीके से अपील की कि वे सड़क को खाली करें और अपनी रेहड़ियाँ पीछे निर्धारित स्थानों पर लगाएं, ताकि क्षेत्र में ट्रैफिक सुचारु रूप से चलता रहे और किसी भी राहगीर को परेशानी न हो।

स्थानीय जनता ने पार्षद जी के इस कदम की सराहना की और कहा कि ऐसे सक्रिय जनप्रतिनिधि ही जनता की वास्तविक जरूरतों को समझते हैं।

” यह कदम न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है, बल्कि जनता की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देने का स्पष्ट संदेश भी देता है। जनहित में किया गया यह कार्य, शहर के बेहतर भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है।”

Advertisement Space

Leave a Comment