
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
जालंधर नगर निगम के अंतर्गत आती वार्डी नं. 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल हर समय वार्ड वासियों की सुविधाओं के लिए काम करते रहते हैं। कभी वह सीवर लाइन साफ करवा रहे होते हैं तो कभी अपनी मौजूदगी में रोड गलियां साफ करवाते नजर आते हैं।
बरसात के मौसम में सड़कों पर पानी भरना आम बात है लेकिन बरसात होती है जहां कहीं भी थोड़ी बहुत पानी के खड़े होने की शिकायत होती है वह तुरन्त नगर निगम की टीम तो मौके पर भेजते ही हैं, साथ में स्वयं जाकर भी मौका देखते हैं।
बरसात के कारण पार्कों में बड़ी-बड़ी घास उग आती है। लोगों को सैर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बड़ी-बड़ी झाड़ियों में जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का अंदेशा बना रहता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पार्षद अश्वनी अग्रवाल पार्कों की सफाई की तरफ खास ध्यान दे रहे हैं।
इंडस्ट्रियल एरिया में पड़ते पुलिस थाना नं. 1 के पीछ पड़ती पार्क में बरसात का सीजन होने के चलती ऊंची-ऊंची घास उग आई थी। सुबह सवेरे और शाम के समय सैर को आने वाले लोगों को परेशानी न हो पार्षद अश्वनी अग्रवाल द्वारा पार्क में सफाई करवाकर पार्क को लोगों के सैर करने के लायक बना दिया है।
पर्षद अश्वनी अग्रवाल का कद बढ़ा
पार्षद अश्वनी अग्रवाल की सेवाओं को देखते हुए आम आदमी पार्टी की तरफ से उन्हें जालंधर नॉर्थ हलके का संगठन इंचार्ज लगाया गया है। संगठन इंचार्ज लगाए जाने के बाद उनका नॉर्थ हलके में कद काफी बढ़ रहा है।
हलके की सभी सोसायटियों सहित अश्वनी अग्रवाल आम लोगों की पसंद बन गए हैं।
सभा सोसायटियों द्वारा हर जगह पर उनका स्वागत सम्मान किया जा रहा है। अकेले अपने वार्ड में ही नहीं पूरे नॉर्थ हलके में संगठन इंचार्ज पार्षद अश्वनी अग्रवाल के पास लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं।
संगठन की मजबूती के लिए अश्वनी अग्रवाल की तरफ से बूध लैवल पर मीटिंगों का क्रम जारी है।
