
नई दिल्लीः अभिनेता एवं सिंगर दिलजीत दोसांझ अपनी आने वाली फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के कारण विवादों में घिरे हुए हैं। यह फिल्म 27 जून शुक्रवार को रिलीज होनी है। फिल्म में हानिया आमिर नजर आने वाली है, जिनका सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा है। हानिया आमिर को कास्ट किए जाने की वजह से फैडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इंप्लाइज ने दिलजीत दोसांझ और उनके सभी प्रोजेक्ट्स पर भारत में बैन लगाने की मांग की है।
फिल्म के को-प्रोड्यूसर गनबीर सिंह सिद्धू ने बताया है कि उनकी फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव से काफी पहले शूट की गई थी, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों और भारतीयों की भावनाओं को देखते हुए हम यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं कर रहे हैं।
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स के काम करने को लेकर सरकार ने बैन लगा दिया है। भारत में पाकिस्तान के सभी सिंगर्स और एक्टर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भी ब्लॉक कर दिए गए हैं।
वहीं यह फिल्म भारत में तो रिलीज नहीं हो रही है मगर इसके पाकिस्तान में रिलीज होने की खबर है लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं है।