होशियारपुर में डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से तोड़फोड़


Aryan Academy AD

होशियारपुर: होशियारपुर के गांव नूरपुर जट्टां में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हथौड़े और नुकीले हथियारों से क्षतिग्रस्त करने की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर जारी किया।

पन्नू ने दावा किया कि यह हमला खालिस्तान समर्थकों द्वारा किया गया। वीडियो में भारत, अंबेडकर और ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें भी कही गईं।

Advertisement Space

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर विधायक जय कृष्ण रोड़ी पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

Advertisement Space

Leave a Comment