
मोगाः पुलिस और एक्ट्रेस तानिया के पिता पर गोलियां चलाने वाले गैंगस्टरों में मुठेभड़ का समाचार मिले है। मोगा पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और काउंटर इंटैलीजेंस के सहयोग से एक सांझा ऑप्रेशन किया, जिसमें कनाडा स्थित गैंगस्टर लखवीर सिंह उर्फ लंडा द्वारा रची गई टार्गेट किलिंग साजिश को नाकाम कर दिया गया है।
इस केस में पुलिस ने गुरलाल सिंह उर्फ गोला वासी गार्डन कॉलोनी पट्टी, तरनतारन, खुशप्रीत सिंह उर्फ खुश वासी गार्डन कॉलोनी पट्टी, तरनतारन, गुरमनदीप सिंह उर्फ फौजी वासी तलवंडी सोभा सिंह, तरनतारन को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस और आरोपियों के बीच फायरिंग में, जिसमें गोली लगने से तीन शूटर घायल हो गए।
Advertisement Space
Advertisement Space