तरनतारन में 7 बेगुनाहों का फेक एन्काउंटर, एसएसपी और डीएसपी सहित 5 दोषी करार


Aryan Academy AD

मोहालीः वर्ष 1993 में पंजाब के जिला तरनतारन में एक फेक एन्काउंटर केस में सीबीआई कोर्ट ने पांच पूर्व पुलिस अफसरों को दोषी करार दिया है। कोर्ट 4 अगस्त को अपना फैसला सुनाएगी। दोषी करार दिए गए पूर्व पुलिस अफसरों में एसएसपी और डीएसपी रैंक के अफसर शामिल हैं।

दोषी करार दिए गए लोगों में पूर्व डीएसपी भूपिंदरजीत सिंह(रिटार्यड एसएसपी ), पूर्व एएसआई दविंदर सिंह(रिटार्यड डीएसपी), पूर्व एएसआई गुरबर्ग सिंह, पूर्व इंस्पेक्टर सूबा सिंह और पूर्व एएसआई रघबीर सिंह शामिल हैं।

Advertisement Space

जिन 7 लोगों को पुलिस ने फर्जी एन्काउंटर में मारा था उनमें 4 पंजाब सरकार में एसपीओ (स्पेशल पुलिस अफसर) के पद पर थे। उन्हें आतंकवादी बताकर फर्जी एन्काउंटर में मार दिया गया था। जिन लोगों को मारा गया था, उनके परिवारों को न तो उनके मृत देह दी गईं और न ही उन्हें मृतकों की अस्थियां तक दी गईं।

इस केस में 10 आरोपियों के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। 5 लोगों की ट्रायल के दौरान मौत हो गई।

Advertisement Space

Leave a Comment