लुधियाना पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग, एन्काउंटर में दो बदमाश घायल


Aryan Academy AD

लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस और बदमाशों के बीच हैबोवाल एरिया में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं।

Advertisement Space

सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। आखिर पुलिस ने दोनों बदमाशों के गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 2 अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल ले जाया गया है। दोनों बदमाशों और गिरोह के तार कहां-कहां जुड़े हैं पुलिस जांच कर रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment