हलवारा एयरपोर्ट से मई में शुरू हो जाएंगी फ्लाइट्स, बुकिंग अप्रैल में


Aryan Academy AD

हलवारा एयरपोर्ट से फ्लाइट्स आरंभ होने के लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का बयान आया है। रवनीत बिट्टू ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा है कि हलवारा एयरपोर्ट से अप्रैल में फ्लाइट्स के लिए बुकिंग शुरू हो जाएगी तथा मई के दूसरे सप्ताह में फ्लाइट्स शुरू होने की पूरी संभावना है।
शुरुआती चरण में दिल्ली और हलवारा के बीच रोजाना फ्लाइट्स चलाई जाएंगी। इन उड़ानों का संचालन 160 सीटों वाले एयरबस A320 इकोनॉमी विमान से किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
एयरपोर्ट के शुरू होने से पंजाब में व्यापार तथा आर्थिक गतिविधियों भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा तथा पंजाब के विकास की दिशा में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है। बिट्टू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हलवारा एयरपोर्ट को लेकर आभार जताया है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment