
नकोदर/जालंधर/सोमनाथ कैंथ
भगवान वाल्मीकि जंयती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला डेरा रहीमपुर (उग्गी) से शोभायात्रा लेकर भगवान वाल्मीकि आश्रम (रामतीर्थ) अमृतसर पहुंचे।
विधानसभा हलका नकोदर के गांव रहीमपुर (उग्गी) स्थित भगवान वाल्मीकि जी योग आश्रम (डेरा स्वामी लाल नाथ जी) के मुख्य संचालक गद्दीनशीन बालयोगी स्वामी प्रगट नाथ जी महाराज और फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के बेटे कमल धालीवाल ने शोभायात्रा को विधिवत तरीके से रवाना किया। उनके साथ नकोदर हलके से पंजाब कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजिंदरपाल सिंह राणा रंधावा व अन्य लोग मौजूद रहे।
बालयोगी स्वामी प्रगट नाथ जी ने सभी को 7 अक्तूबर को भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकाशोत्सव को लेकर बधाई दी। शोभायात्रा को रवाना करने से पहले पालकी साहिब का स्वागत किया और झंडे की रस्म अदा की। शोभायात्रा ले जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डैनी बंडाला के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि डैनी बंडाला हमेशा ही वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए सेवा करते आ रहे हैं। समाज सेवा में भी उन्होंने अपना अलग मुकाम बना रखा है। वह कामना करते हैं कि आगे भी इसी लगन के साथ समाज की सेवा में हमेशा तत्पर रहें।
डेरा उग्गी से रवाना हुई शोभायात्रा कपूरथला, करतारपुर, सुभानपुर, ब्यास, बाबा बकाला, जंडियाला गुरू और वहां से गोल्डन गेट से मानांवाली होते हुए बाद दोपहर भगवान वाल्मीकि आश्रम अमृतसर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह भगवान वाल्मीकि नाम लेवा संगतों ने फूलों की बारिश करके पालकी साहिब और शोभायात्रा का स्वागत किया।
करतारपुर में सीनियर कांग्रेस नेता राजिंदर सिंह और हलके के लोगों ने भव्य स्वागत किया। वहां डैनी बंडाला को सिरोपे पहनाकर बधाई दी गई। इससे पहले पूर्व विधायक डैनी बंडाला ने भगवान वाल्मीकि योग आश्रम में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
शोभायात्रा में खार तौर पर साहिब सिंह छज्जलवटी, तेजिंदर भंडारी, राजू सहोता, एडवोकेट रणजीत सिंह, सोनू शेरगिल, इंद्रजीत सिंह, बाबा मनजीत सिंह विद्यार्थी, बाबा विजय कुमार, जस्सी भुल्लर, जगमेल सिंह, मलूक सिंह, जतिंदर सिंह, प्रभजीत सिंह और अन्य पंच सरपंच शामिल हुए। इन सभी को स्वामी प्रगट नाथ जी महाराज ने सिरोपे पहनाकर आशीर्वाद दिया। इस शोभायात्रा में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।