
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत जालंधर देहाती पुलिस ने थाना लोहियां के अंतर्गत पेट्रोल मालिक से फिरौती मांगकर गोलियां चलाने वाले केस को हल करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सरगना मुख्यारोपी अमरीका और इंग्लैंड में बैठकर नामी गैंग मुखिया का नाम लेकर लोहियां एरियां में कारोबारियों से फोन पर डरा धमकाकर मोटी फिरौती मांगते थे। गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तार से पुलिस ने 5 मामले हल किए हैं।
एसएसपी जालंधर देहाती पीपीएस हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पंजाब सरकार और माननीय डीजीपी गौरव यादव के एजेंडे अनुसार असाामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई गी है, जिसके तहत विदेश में बैठकर फिरौती मांगने वाले गिर का विशेष टीम ओंकार सिंह बराड़ उप पुलिस अधीक्षक डिवीजन शाहकोट की अगुवाई में थाना प्रभारी लोहियां एसआई लाभ सिंह, इंस्पैक्टर/लोहियां बलविन्द्र सिंह भुल्लर थाना शाहकोट तथा सीआईए जालंधर देहाती की चीमों द्वारा अलग-अलग समय में थाना लोहियां में गुरचरण सिंह उर्फ लाली वासी लोहियां जिला जालंधर केयर ऑफ पड्डा पुरबा एचपी पेट्रोल पंप के मालिक को फिरौती मांग कर गोली मारने की धमकियां देने सेबंधी मामला नं. 107 दिनांक 11.11.2024 तथा मुकद्दमा नं. 57 दिनांक 23.5.2025 जुर्म 308(5), 351(3),249,253 बीएनएस, 25-54-59 आर्म्स एक्ट थाना लोहियां को हल करके गोलियां चलाने वाले इनके साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मामले अनुसार 23.5.2025 को शाम करीब 8.00 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिना नंबरी मोट
रसाइकिल पर आकर मार देने की नीयत से गोली चलाई । जांच दौरान मदद करने वाले एक मैंबर अनमोलप्रीत सिंह उर्फ मेला पुत्र निशान सिंह वासी चक्क युसुफपुर आलेवाल थाना लोहियां दिनांक 25.5.2025 तथा मनप्रीत सिंह उर्फ मनी हंसावाला युत्र पाल सिंह ासी हंसावाला थाना गोइंदवाल जिला तरनतारन को दिनांक 14.6.2025 को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने तफ्तीश के दौरान फिरौती मांगने वाले 6 और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनसे नजायज असला, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल तथा मोबाइल बरामद किए गए हैं।
बरामदगी
1. एक देसी पिस्तौल एक कारतूस जिंदा
2. एक मोटरसाइकिल पल्सर रंग काला बिना नंबरी
3. एक मोबाइल फोन रंग नीला
पकड़े गए आरोपियों का विवरण
1. अनमोलप्रीत सिंह उर्फ मोला पुत्र निशान सिंह वासी चक्क युसुफपुर आलेवाल थाना लोहियां
2. मनप्रीत सिंह उर्फ मनी पुत्र पाल सिंह वासी हंसा वाला थाना गोइंदवाल, जिला तरनतारन
3. नवदीप सिंह उर्फ सोना पुत्र तरसेम सिंह वासी हंसा वाला थाना गोइंदवाल, जिला तरनतारन
4. सुरिंदरपाल सिंह उर्फ शिंदा पुत्र अमरजीत सिंह वासी पूनियां थाना शाहकोट
5. अमरजीत सिंह उर्फ अमन पुत्र निर्मल सिंह वासी कांगणा थाना शाहकोट
6.मनप्रीत सिंह उर्फ नाणा पुत्र गुरमीत सिहं वासी पूनियां थाना शाहकोट
7. अशमन उर्फ आंस पुत्र रणजीत सिंह वास दौलतपुर ढडा, पठानकोट
8. जश्नप्रीत सिंह उर्फ जश्न पुत्र जगतार सिंह वासी फतेहपुर भगवा थाना लोहियां
9. जर्मनजीत सिंह उर्फ जम्मू वासी हंसा वाला थाना गोइंदवाल, जिला तरनतारन(यूएसए)
10. राजकरनजीत सिंह उर्फ राजा पुत्र सुखविदर सिंह वासी चक्क युसुफपुर आलेवाल थाना लोहियां जिला जालंधर(यूएसए)
11. गगन वासी बटाला(यूएसए)
12 सतनाम सिंह उर्फ सत्ता वासी नौशहरा पन्नुआ थाना सरिहाली जिला तरनतारन(कनाडा)
13. नवदीप सिंह उर्फ गाला पुत्र गुरदीप सिंह वासी चक्क पट्टी बाल बहादुर थाना कशीरपुर जिला कपूरथला(इंग्लैंड)
14. जगदीप सिंह उर्फ जग्गा पुत्र निर्मल सिंह वासी फूकीवाल थाना सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला(इंग्लैंड)
15. हरमन सिंह उर्फ हम्मू पुत्र जरनैल सिंह वासी ख्वासपुर थाना गोइंदवाल जिला तरनतारन
16. गुरदेव सिंह उर्फ देसा पुत्र मंगल सिंह वासी पत्ती लम्मियां दी खडूर साहिब थाना गोइंदवाल साहिब जिला तरनतारन
17. लवग्रीत सिंह उर्फ लव पुत्र राजेन्द्र सिंह वासी नवां पिंड दोनेवाल थाना लोहियां
18. लखविंदर सिंह उर्फ खन्ना पुत्र रजिंदर सिंह वासी नवां पिंड दोनेवाल थाना लोहियां।

