
एचडीएफसी(HDFC) बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट की मिनिमम बैलेंस की लिमिट को बढ़ाने का फैसला किया है। फैसले के मुताबिक सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस लिमिट 25000 रुपए कर दी गई है। इससे पहले सेविंग अकाउंट पर मिनिमम बैलेस 10,000 रुपए अनिवार्य थे और सेमी अर्बन ब्रांचों में यह शर्त 5000 रुपए और ग्रामीण शाखाओं में यह लिमिट 2500 रुपए तक थी।
अब अर्बन एरिया की शाखाओं में मिनिमम बैलेंस की शर्त 10 हजार से बढाकर 25 हजार रुपए कर गई है।।
एचडीएफसी बैंक की तरह हीआईसीआईसीआई बैंक ने भी सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस लिमिट 50 हजार रुपए शर्त लागू की थी, जोकि अब 15,000 रुपए कर दी गई है।
एचडीएफसी बैंक द्वारा लागू की गई 25 हजार रुपए की मिनिमम बैलेंस की शर्त उन ग्राहकों पर लागू नहीं होगी, जिन्होंने 1 अगस्त 2025 से पहले अकाउंट खोले हैं। यह शर्त 1 अगस्त के बाद खुलने वाले सेविंग खातों पर लागू है। जिन ग्राहकों ने 1 अगस्त के बाद अपने खाते खुलवाए हैं और उनमें मिनिमम बैलेंस 25 हजार रुपए नहीं है तो उनको जुर्माना लगेगा।