
होशियारपुर: होशियारपुर में जालंधर -पठानकोट नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में मां-बेटे सहित 3 की मौत हो गई। जानाकारी के अनुसार जालंधर -पठानकोट नेशनल हाईवे चोलांग टोल प्लाजा पर देर रात एक कार परची कटवाने के लिए खड़ी थी।
Advertisement Space
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य गाड़ी ने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार 3 लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतकों में दसूहा के रहने वाले मां-बेटा तथा तीसरा युवक गुरदासपुर जिले के गांव बाजेचक्क का निवासी बताया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Space