
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से चल रह हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 अत्याधुनिक पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ थाना कैंटोनमेंट अमृतसर में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए पाकिस्तान के तस्करों के संपर्क में थे और उनके कहने पर क्रिमिनल लोगों को आगे सप्लाई करने के लिए गैर-कानूनी हथियारों की खेप पहुंचा रहे थे।
पुलिस जांच कर रही है कि अब तक कितने हथियारों की सप्लाई आ चुकी है और पंजाब सहित दूसरे राज्यों में किन-किन लोगों और गिरोहों को हथियार सप्लाई किए गए है। आने वाले दिनों में पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है।
Advertisement Space
Advertisement Space
