जंडियाला गुरु में कोर्ट जा रहे वकील पर ताबड़-तोड़ फायरिंग


Aryan Academy AD

अमृतसर : अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में आज सोमवार की सुबह अज्ञात हमलावरों ने स्थानीय वकील लखविंदर सिंह पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। यह हमला तब हुआ जब वकील अमृतसर कोर्ट जा रहे थे। यह हमला तब हुआ जब वकील की कार जंडियाला गुरु के पास पहुंची, वहां घात लगाए बैठे तीन अज्ञात युवकों ने उनकी कार पर गोलीबारी शुरू कर दी। 

एडवोकेट लखविंदर सिंह को कई गोलियां लगीं। उन्हें तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जंडियाला पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। अधिकारियों ने हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

हालाँकि, प्रारंभिक जांच में अब तक व्यक्तिगत दुश्मनी, जबरन वसूली की धमकी या पेशेवर प्रतिद्वंद्विता का कोई सबूत सामने नहीं आया है, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है।
जंडियाला के डीएसपी रविंदर सिंह ने पुष्टि की कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा, “हम सभी थ्योरियों पर काम रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। हमें विश्वास है कि अपराधी जल्द ही पकड़े जाएंगे।”

 

Advertisement Space

Leave a Comment