Israel-Iran War: कुछ बड़ा होने वाला है… तेहरान पर युद्ध का साया, चीन ने अपने नागरिकों को इसराइल छोड़ने को कहा


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः ईरान-इसराइल के बीच 5 दिन से जारी संघर्ष और तेज होता जा रहा है। ईरान ने इसराइल के तेल अवीव और बंदरगाह शहर हाफिया पर रातभर मिसाइलें दागीं, जबक इसराइल ने ईरान के वायु रक्षा और मिसाइल प्रणालियों को ध्वस्त करने का दावा किया है।

इसराइली की ओर से ताबड़-तोड़ दागी जा रही मिसाइलों से ईरान के सैन्य अधिकारी मेजर अली शादमानी की मौत होने का समाचार है। शादमानी ईरान की खतम-अल-अनबिया हेडक्वार्टर्स के प्रमुख थे। उन्होंने ईरान के मेजर जनरल गुलाम अली राशिद की जगह ली थी।


वहीं इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अयातुल्ला खामेनेई की हत्या से जंग खत्म हो जाएगी। इस बीच अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के लोगों से शहर खाली करने की चेतावनी दी है।

Advertisement Space


इसराइल की ओर से ईरान पर किए जा रहे हमलों में अब तक 224 लोगों की मौत और 1257 लोग घायल हो चुके हैं।
ट्रंप द्वारा तेहरान के लोगों को शहर खाली करने की चेतावनी दिए जाने के बाद चीन ने अपने नागरिकों को अडवाइजरी जारी करते हुए जल्द से जल्द इसराइल छोड़ने को कहा है।
इन बयानों ने विश्व भर में हलचल मचा दी हौ। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को उसकी तरफ से दी गई डील साइन कर लेनी चाहिए थ। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिलने चाहिएं।

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment