
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
ईरान-इसराइल के बीच चार दिन से जारी जंग विध्वंसक होती जा रही है। इसराइल के हमलों में 224 लोग मारे जा चुके हैं। ताजा हमलों में इसराइल ने ईरान के रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया है। वहीं ईरान द्वारा भी इसराइल पर मिसाइलों से हमले किए जा रहे हैं।
इसके साथ ही रविवार को ईरानी स्टेट टेलीविजन पर ईरान के शीर्ष अधिकारी मोहसेन रजई ने इसराइल की ओर से ईरान पर परमाणु हमले के खतरे का जवाब देते हुए कहा है कि अगर इसराइल ऐसा करता है तो पाकिस्तान की ओर से इसराइल पर परमाणु हथियारों से हमला किया जाएगा। वहीं ईरान पर इसराइल द्वारा किए जा रहे हमले की पाकिस्तान ने निंदा की है और ईरान का समर्थन किया है।
हालांकि पाकिस्तान की ओर से इसराइल के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल संबंधी कोई बयान नहीं आया है। इसराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की एक इंटरव्यून ने पाकिस्तान के लोगों की चिंता बढ़ा दी है तो क्या इसराइल का अगला हमला पाकिस्तान पर होने जा रहा है। इस संबंध में बेंजामिन नेतन्याहहू का बयान पाकिस्तान में खूब बायरल हो रहा है और लोग चिंतित हैं। वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इसराइल को एक आम दुश्मन मानते हुए पूरी दुनिया के मुसलमानों से एकजुट होने का आह्वान किया है। ख्वाजा आसिफ का कहना है कि अगर अभी भी हम एकजुट नहीं हुए तो इसराइल सबके साथ ऐसा ही करेगा।
जैसे भारत-पाकिस्तान के बीच समझौता करवाया, ईरान-इसराइल में भी होगी शांतिः ट्रंप
इसराइल और ईरान के बीच जारी हमलों के बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है कि जैसी उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच समझौता करवाया है वैसी ही शांति इसराइल-ईरान के बीच होगी। उन्होने अपनी सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में इस संबंध में विस्तारपूर्वक बताया है। पोस्ट में ट्रंप ने लिखा है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच डील करवाई थी वैसी ही शांति इसराइल और ईरान के बीच भी होनी चाहिए।