जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लापता दो नाबालिग लड़कियों को किया बरामद


Aryan Academy AD

जालंधर : पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कुछ दिन पहले लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों को बरामद करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मुकद्दमा नंबर 281 दिनांक 22 नवंबर 2025 के तहत धारा 137(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत थाना डिवीजन नंबर 8, जालंधर में दर्ज किया गया था, जब दो नाबालिग लड़कियां (उम्र 14 और 16 वर्ष) स्कूल से वापस आते समय लापता हो गई थीं।

Advertisement Space

सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस टीम ने ए.डी.सी.पी.-1 और ए.सी.पी. नॉर्थ के नेतृत्व में तुरंत जांच शुरू की और कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। इसी दौरान कठुआ, जम्मू और कश्मीर में संयुक्त कार्रवाई के तहत पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया तथा घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Advertisement Space

Leave a Comment