जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर हादसा, एक स्टूडेंट की मौत सहित कई घायल


Aryan Academy AD

जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर चहेड़ू पुल के पास गत रात्रि एक के बाद एक वाहन के टकरा जाने और कुछ वाहनों को आग लग जाने की वजह से एक स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक कुछ लोग घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में पहले हादसा कार और ट्रक के बीच हुआ। वाहनों को आग लग गई। इसके बाद एक के बाद एक वाहन टकराते गए। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि जब गाड़ियों में आग लगी तो धुएं के कारण बाकी वाहन आपस में टकराते गए।

Advertisement Space

सूचना मिलते ही फगवाड़ा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। थाना इंचार्ज ने बताया कि हादसा रात करीब एक बजे हुआ और अंधेरा दुर्घटना की बड़ी वजह रहा।

Advertisement Space

Leave a Comment