वरदान आईवीएफ सेंटर के बाहर फायरिंग केस में एसीपी और एसएचओ सस्पेंड


Aryan Academy AD

जालंधर के वरदान आईवीएफ सेंटर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीपी मॉडल टाउन परमिंदर सिंह और मॉडल टाउन थाने के एसएचओ रविंदर कुमार को सस्पेंड कर दिया है। कमिश्नर ने मामले को पुलिस की लापरवाही करार देते हुए जांच तेज करने के निर्देश हैं।
घटना शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक बाइक पर आया और उसने हेलमेट पहन रखा था। उसने लगभग 3 सेकेंड में 4 गोलियां चलाईं, जो अस्पताल के गेट को पार कर गईं। फायरिंग के दौरान आरोपी ने हेलमेट नहीं उतारा और वारदात के बाद मौके से बाइक पर फरार हो गया। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी।

Advertisement Space

Leave a Comment