पार्षद बनने के बाद तिरुपति बालाजी महाराज के दरबार में नतमस्तक हुए अश्वनी अग्रवाल


Aryan Academy AD

जालंधर : उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 80 से आप पार्षद चुने जाने व अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन मनोनीत होने उपरांत अश्वनी अग्रवाल ने परिवार व मित्रों के साथ तिरुपति बालाजी महाराज के पावन दरबार में श्रद्धापूर्वक माथा टेका। इस अवसर पर उन्होंने व उनके मित्रों ने अपनी आस्था और कृतज्ञता प्रकट करते हुए बालाजी महाराज को सिर के बाल भेंट किए और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया।
अश्वनी अग्रवाल ने दर्शन उपरांत कहा कि जनता के आशीर्वाद से मिली यह जिम्मेदारी उनके लिए सौभाग्य के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है। तिरुपति बालाजी महाराज के चरणों में सिर के बाल अर्पित कर मैंने कृतज्ञता व्यक्त की है और यह संकल्प लिया है कि जनसेवा के पथ पर पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगा। ईश्वर मुझे सदैव सही निर्णय लेने की शक्ति दें, ताकि समाज के हर वर्ग के लिए निष्पक्ष रूप से काम कर सकूं।
उन्होंने बालाजी महाराज से पंजाब और विशेष रूप से जालंधर की शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर अवसर, किसानों की उन्नति, व्यापार-उद्योग के विकास और समाज में आपसी सौहार्द बना रहे, यही मेरी कामना है। अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही मेरी सबसे बड़ी साधना है। उन्होंने विश्वास जताया कि ईश्वर की कृपा और जनता के सहयोग से जालंधर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर उनके साथ मौजूद परिवारजनों और मित्रों ने भी प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उनके साथ राजीव शर्मा, मनीष गुप्त, गगनदीप मल्होत्रा, राहुल शर्मा, रोहित शर्मा, विमल चानना, अजय अलांग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Advertisement Space

Leave a Comment