इंडस्ट्रियल और बिज़नेस डेवलपमेंट पॉलिसी 2026 को मंजूरी से बढ़ेगी इंडस्ट्रियल ग्रोफ और बढ़ेंगे रोजगारः अश्वनी अग्रवाल


Aryan Academy AD

जालंधरः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने शनिवार को ऐतिहासिक इंडस्ट्रियल और बिज़नेस डेवलपमेंट पॉलिसी 2026 को मंजूरी दी गई। पंजाब मंत्रिमंडल द्वारा नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी को दी गई मंजूरी का स्वागत करते हुए अपनी प्रतिक्रिया में जालंधर की वार्ड नं. 80 के कौंसलर और पंजाबक अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने कहा है कि इससे इंडस्ट्रिय ग्रोफ बढ़ेगी तथा युवाओं के लिए रोजगार के नये रास्ते खुलेंगे।

अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से पहले ही देश-विदेश से अनेक कंपनियां पंजाब में इन्वेस्ट कर रही हैं और अब इंडस्ट्रियल और बिज़नेस डेवलपमेंट पॉलिसी 2026 को मंजूरी से पंजाब और खुशहाल होगा। उद्योगपतियों की मुश्किलें हल होंगी और पंजाब में बड़े पैमाने पर इन्वेस्टमेंट आएगी। इससे पंजाब की स्थिति मज़बूत होती है।

Advertisement Space

अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही बता चुके हैं कि इस नई औद्योगिक नीति में पंजाब के इतिहास में पहली बार सरकार ने कैपिटल सब्सिडी शुरू की है। “अगर कोई 100 करोड़ का प्लांट प्लान कर रहा है, तो कैपिटल सब्सिडी के बिना 100 करोड़ उनका रिस्क है। कैपिटल सब्सिडी के साथ, सरकार एक हिस्सा पहले को-इन्वेस्ट करती है और उनका कैपिटल रिस्क कम हो जाता है।”

 

Advertisement Space

Leave a Comment