
धोबरी साहिब (असम) से श्री आनंदपुर साहिब जा रहे नगर कीर्तन का आज जालंधर में भव्य स्वागत किया गया। इस पावन अवसर पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने नगर कीर्तन व श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा और सत्कार के साथ स्वागत किया।
इस दौरान अग्रवाल ने कहा कि नगर कीर्तन हमें गुरु साहिबान की शिक्षाओं, भाईचारे और सेवा भाव का संदेश देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, एकता और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं।
Advertisement Space
नगर कीर्तन के साथ बड़ी संख्या में संगत शामिल रही और नगर कीर्तन में संगत “सतनाम श्री वाहेगुरु” का जाप करते हुए चल रही थी।।
Advertisement Space